प्रतिलिप्याधिकार/सर्वाधिकार सुरक्षित ©

इस ब्लॉग पर प्रकाशित अभिव्यक्ति (संदर्भित-संकलित गीत /चित्र /आलेख अथवा निबंध को छोड़ कर) पूर्णत: मौलिक एवं सर्वाधिकार सुरक्षित है।
यदि कहीं प्रकाशित करना चाहें तो yashwant009@gmail.com द्वारा पूर्वानुमति/सहमति अवश्य प्राप्त कर लें।

01 September 2024

हमने वो दौर भी देखा है.......

हालातों के हाल तत्काल न मिला करते थे। 
तार के नाम से दिलो जान हिला करते थे। 

15 पैसे का पोस्टकार्ड हफ्तों घूमा करता था। 
'बैरंग' होता था कभी गुमा करता था। 

आवाजें आती थीं घरों से पुराने गानों की। 
आवभगत अच्छी होती थी आने वाले मेहमानों की। 

10वीं 12वीं का रिजल्ट अखबार में छपा करता था। 
3rd डिविज़न पाने वाला  कभी न पिटा करता था। 

माना कि एक दूरदर्शन था मगर संस्कारी था। 
सीधा-सादा था वो न अहंकारी था। 

उसमें थे 'हम लोग', 'चित्रहार' और 'रंगोली'। 
एकता के इस मंच पर थी हर भाषा और बोली। 

आवश्यकताएं सीमित थीं, लोग खुले में सोया करते थे। 
चांद सितारों के संग ख्वाबों में खोया करते थे। 

न इंटरनेट था न मोबाइल ही होता था हाथों में। 
पल बीत जाते थे छोटी सी मुलाकातों में।

तब न गूगल था, न गूगल ट्रांस्लेट हुआ करता था।  
हर पढ़ने वाला खूब मेहनत किया करता था।

बातें कई और भी हैं 'मॉर्टन' टॉफी की मिठास की। 
वो पसंद सबकी थी हर आम और खास की। 

हाँ! माना कि अपने आज को सबने सपनों से सजाया है। 
हमने वो दौर भी देखा है जिसने इसकी नींव को बनाया है। 


-यशवन्त माथुर©
 
01092024

  एक निवेदन- 
इस ब्लॉग पर कुछ विज्ञापन प्रदर्शित हो रहे हैं। आपके मात्र 1 या 2 क्लिक मुझे कुछ आर्थिक सहायता कर सकते हैं। 

+Get Now!